फिर हो जाता आतंकी हमला! मुंबई समेत इन शहरों में पनप रह था टेरर मॉड्यूल… फिर ऐसा हुआ

देश में टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हो गया है।

103

आतंकी गतिविधियों के अंजाम देने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान समर्थित आतंकी गिरोह के सदस्यों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ आतंकी पाक प्रशीक्षित थे। इनकी गिरफ्तारी तीन राज्यों से की गई है। जिनके पीछे आतंकी दाऊद गिरोह की संलिप्तता सामने आई है।

पाकिस्तानी आतंकी एजेंसी आईएसआई और भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहिम गिरोह का बड़ा षड्यंत्र पुलिस ने फेल कर दिया है। इस विषय में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के आयुक्त नीरज ठाकुर ने जानकारी दी है।

गिरफ्तार किए गए छह में से दो पाकिस्तान में प्रशिक्षित थे और इसी वर्ष भारत में प्रवेश किये थे। इन लोगों के बारे में जानकारी मिलने पर हमने एक विशेष टीम बनाई। पहले महाराष्ट्र में गिरफ्तारी हुई, फिर दो दिल्ली से, उसके बाद हमने यूपी एटीएस के साथ मिलकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

उनमें से दो मस्कट गए थे, वहां से वे पाकिस्तान चले गए। वे विस्फोट करने में प्रशिक्षित हैं और स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे थे। ऐसा लग रहा है कि सीमा पार के लोगों के साथ इनका घनिष्ठ समन्वय था। दाऊद इब्राहिम का भाई अनीस भी इस टीम का हिस्सा था। इन्हें हवाला नेटवर्क के जरिए फंडिंग की जा रही थी। वे त्यौहारों में शहरों की खोज कर रहे थे और लक्ष्य बना रहे थे। उन्हें हथियारों और विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार किया गया था।
नीरज ठाकुर, स्पेशल सीपी (स्पेशल सेल)

मुंबई से संबंध
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जान मोहम्मद शेख नामक आरोपी मुंबई के सायन का रहनेवाला है। उसकी गिरफ्तारी सबसे पहले हुई थी। उसका संबंध अनीस इब्राहिम से सीधा होने की जानकारी मिली है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.