चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का निधन, रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर जताया दुख

101

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के निधन की जानकारी दी है। उन्होंने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 लोगों की मौत हो गई है। जनरल बिपिन रावत को सर्जिकल स्ट्राइक, डोकलाम में चीन को मुंहतोड़ उत्तर देने के लिए जाना जाता है।

तमिलनाडु के कुन्नूर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर एमआई-17 वी 5 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह दुर्घटना दोपहर 12.40 पर हुई। दुर्घटना के समय जनरल बिपिन रावत एलसीए के पहले बेस का निरिक्षण करने के बाद निकले थे। उन्हें वहां से दिल्ली के लिए रवाना होना था। लेकिन नीलगिरी के जंगलों में कुन्नूर क्षेत्र में उनका अतिसुरक्षित माना जानेवाला हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के समय हेलीकॉप्टर में 14 लोग सवार थे। 13 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का खबर लिखे जाने तक इलाज चल रहा था।

दुर्घटना के समय हेलीकॉप्टर में 14 लोग सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 लोगों की इस दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है। दुर्घटना के समय हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.