दक्षिण तुर्की में नाव डूबी! सभी 45 सवार लापता

दक्षिण तुर्की में 45 प्रवासियों को ले जा रही एक नाव डूब गई है। फिलहाल नाव पर सभी 45 सवार लापता हैं।

113

दक्षिण तुर्की में एक नाव डूब गई है। इस नाव में 45 लोग सवार थे। ये सभी लापता बताए जा रहे हैं। तुर्की नौसेना के जहाज व एयरक्राफ्ट ने नाव तथा लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए बचाव व राहत कार्य चलाया जा रहा है। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

तुर्की रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि नाव पर सवार सभी लोग प्रवासी थे। मंत्रालय को 22 जुलाई की शाम ही नाव के डूबने की जानकारी मिली थी। यह दुर्घटना तुर्की के शहर कास से 256 किलोमीटर की दूरी पर घटी है।

ये भी पढ़ेंः कोंकण में चट्टान की चपेट में गांव! 36 लोगों की गई जान,कई अभी भी मलबे में दबे

खराब मौसम के कारण सर्च ऑपरेशन प्रभावित
रक्षा मंत्रालय ने रात से ही नाव और लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन अंधेरा होने के कारण उनका पता नहीं चल सका था। फिलहाल 23 जुलाई की सुबह से दो जहाजों द्वारा युद्ध स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक उनके बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण सर्च ऑपरेशन चलाने में परेशानी हो रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.