चीनी सैनिकों से झड़प के बाद पहली बार अरुणांचल पहुंचे सेना प्रमुख, स्थिति का लिया जायजा

सीमा पर कमांडिंग ऑफिसर्स ने थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को युद्ध तैयारियों की जानकारी दी। सेना प्रमुख ने चीन के सैनिकों के साथ तवांग में भारतीय सेना से हुई झड़प के छह सप्ताह बाद प्रदेश का दौरा किया है।

116

तवांग जिले में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीनी सेना के बीच हुई झड़प के बाद पहली बार थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश पहुंचे। यहां थल सेना प्रमुख ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने चीन को एलएसी पर मुंहतोड़ जवाब देने वाले भारतीय सैनिकों से मुलाकात भी की। जनरल पांडे ने अरुणाचल प्रदेश के पूर्व में एलएसी के साथ लगे इलाके का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सैनिकों की पैनी चौकसी बनाए रखने के लिए सराहना की। उन्होंने सभी का समान उत्साह और समर्पण के साथ निगहबान रहने का आह्वान किया।

झड़प के छह सप्ताह बाद किया दौरा
सीमा पर कमांडिंग ऑफिसर्स ने सेना प्रमुख को युद्ध तैयारियों की जानकारी दी। सेना प्रमुख ने चीन के सैनिकों के साथ तवांग में भारतीय सेना से हुई झड़प के छह सप्ताह बाद प्रदेश का दौरा किया है। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीन जनवरी को तवांग का दौरा किया था। राजनाथ ने सीमा सुरक्षा संगठन के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया था। हाल ही में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लद्दाख के भारत-चीन सीमा पर तैनात अपने सैनिकों से वीडियो संवाद कर युद्ध तैयारियों का जायजा लिया था। सेना प्रमुख जनरल पांडे की इस यात्रा को उसी का जवाबी हिस्सा माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- चीन की नींद हरामः इस स्वदेशी पनडुब्बी के नौसेना में शामिल होने के बाद समुद्र में और बढ़ेगी भारत की ताकत

पिछले महीने हुई थी झड़प
अरुणाचल प्रदेश की तवांग सीमा पर भारतीय सेना की चीनी सैनिकों के बीच नौ दिसंबर को झड़प हो गई है। चीनी सैनिकों द्वारा भारत की सीमा में घुसने की कोशिश को भारतीय सैनिकों ने नाकाम कर दिया था। इस झड़प का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें भारतीय जवान चीनी सेना को पीटते नजर आ रहे थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.