बड़ी सफलता: सुबह-सुबह वो नक्सली सो गए मौत की नींद

116

आंध्र प्रदेश में नक्सली विरोध पुलिस बल को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के छह नक्सलियों को आंध्र प्रदेश पुलिस की ग्रेहाउण्ड यूनिट ने मार गिराया। यह मुठभेड़ घने जंगल में हुई थी, जिसके कारण मारे गए नक्सलियों के नाम व पहचान नहीं हो पाई है।

आंध्र प्रदेश के कोय्युरू ब्लॉक के थीगलमेट्टा वन क्षेत्र में ग्रेहाउण्ड पुलिस के जवान कॉम्बिग ऑपरेशन कर रहे थे। इस बीच उनका मुकाबला नक्सलियों से हो गया। इस फायरिंग में ग्रेहाउण्ड पुलिस को मुठभेड़ स्थल से छह माओवादियों के शव, एके-47 राइफल, एसएलआर, कार्बाइन, तीन .303 राइफल, देसी असलहे बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़ें – मेरी पुलिस, मेरा अभिमान… आशाएं छूटीं पर ‘वो’ ना भूले और वो व्यवसाई आबाद हो गया

कोय्युरू पुलिस निरिक्षक वेंकटरमण ने जानकारी दी है कि, मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल को भेज दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार इस मुठभेड़ में कुछ माओवादी नेता भागने में सफल हो गए हैं, उन्हें ढूंढने का कार्य हेलीकॉप्टर की सहायता से किया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.