वंदे मातरम्! माइनस 30-40 डिग्री तापमान पर फहराया गया तिरंगा

देश भर में 73वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इंडो-तिब्बत सीमा पर पुलिस के जवानों ने उत्तराखंढ में -30 डिग्री सेल्सियस तापमान पर और भारी बर्फवारी के बीच तिरंगा फहराया। इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए।

66

कोरोना संकट के बावजूद देश भर में 73वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष सरकार ने एक सप्ताह तक गणतंत्र दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत 23 जनवरी से हो गई है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में इंडिया गेट पर महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाषचंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया था। इस बीच देश की आन बान और शान तिरंगे को फहराने का क्रम जारी है।

14 हजार फुट की ऊंचाई पर आईटीबीपी ने फहराया तिरंगा
इंडो-तिब्बत सीमा पर पुलिस के जवानों ने उत्तराखंढ में -30 डिग्री सेल्सियस तापमान पर और भारी बर्फवारी के बीच तिरंगा फहराया। इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए।

 

माइनस 20 डिग्री तापमान पर हिमवीरों ने दिखाए करतब
इंडो तिब्बत सीमा पर पुलिस के हिमवीरों ने उत्तराखंड के औली में -20 तापमान पर गणतंत्र दिवस मनाया।

नागपुर आरएसएस मुख्यालय पर फहराया गया तिरंगा
नागपुर के आरएसएस मुख्यालय पर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम संपन्न हुआ है। महानगर संघ प्रमुख राजेश लोया ने यहां 73वें गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.