उत्तर प्रदेशः 1185 ग्राम पंचायतों की सूची जारी… पूरी जानकारी के लिए पढ़ें ये खबर

यूपी के कई जिलो के लिए पंचायत चुनाव की आरक्षण लिस्ट जारी कर दी है।

75

उत्त प्रदेश की योगी सरकार ने कई जिलो के लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण लिस्ट जारी कर दी है। चुनाव को लेकर महिला, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित और अनारक्षित सीटों के आवंटन की सूची का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। 2 मार्च को यह इंतजार खत्म हो गया।

इस लिस्ट में 8 मार्च तक आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकती हैं। प्राप्त शिकायतों का निपटारा 12 मार्च तक किया जाएगा। जबकि 15 मार्च तक सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद यह निश्चित हो जाएगा, कि किस ग्राम पंचायत में किस वर्ग का उम्मीदवार मैदान में उतरेगा।

देवरिया जिले में पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की सूची जारी
देवरिया जिले में पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। आरक्षण सूची को विकास भवन और ब्लॉक मुख्यालयों में लगाया गया है। ग्राम पंचायत व ग्राम पंचायतों के वार्डों की आरक्षण सूची देखने के लिए विकास भवन से लेकर ब्लॉक तक भीड़ उमड पड़ी थी। देवरिया जिले के 1185 ग्राम पंचायतों में से 52 ग्राम पंचायतों को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें 20 ग्राम पंचायतें इस वर्ग की महिलाओं को लिए हैं। वहीं 198 ग्राम पंचायतों को सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। 69 ग्राम पंचायतें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। पिछड़े वर्ग के लिए 328 ग्राम पंचायतों को आरक्षित रखा गया है। इनमें 114 ग्राम पंचायतें इस वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

ये भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल में भाजपा की और बढ़ी ताकत!… जानिये कैसे

ब्लॉक प्रमुखों की आरक्षण सूची
महिलाओं के लिए -2
पिछड़ा वर्ग के लिए -3
पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए -2
अनुसूचित जाति के लिए- 2
अनुसूचित जाति की महिला के लिए-1
अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए-1
ब्लॉकों प्रमुख का पद अनारक्षित- 5

जिला पंचायत के 56 वार्डों की सूची
10 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
पिछडे वर्ग के लिए 15 वार्ड आरक्षित
अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए वार्ड -1
अनारक्षित वार्ड – 20

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.