आप प्रवासी नहीं, यूपी के ब्रेन और श्रम के इन्वेस्टमेंट और डिपॉजिट हैं- स्वाति सिंह

उत्तर प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में महाराष्ट्र में रहते हैं। ये पीढ़ियों से यहां रहने के बावजूद प्रवासी ही गिने जाते हैं, जबकि उनका अपना गांव उत्तर प्रदेश उन्हें परदेसी की श्रेणी में गिनता है।

113

उत्तर प्रदेश के लोगों को जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश डेवपलमेंट फोरम का कार्यक्रम मुंबई में संपन्न हुआ। जिसमें नेता, उद्योगपति, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम मुंबई में पीढ़ियों से आकर बसे लोगों को उनकी मिट्टी उत्तर प्रदेश से जोड़ेगा।

उत्तर प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में महाराष्ट्र में रहते हैं। ये पीढ़ियों से यहां रहने के बावजूद प्रवासी ही गिने जाते हैं, जबकि उनका अपना गांव उत्तर प्रदेश उन्हें परदेसी की श्रेणी में गिनता है। इसकी टीस एक सामान्य उत्तर भारतीय के मन में सदा रहती है। फोरम के द्वारा मुंबई के पांच सितारा सहारा स्टार होटल में यूपी कनेक्ट नामक एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश की महिला और बाल कल्याण मंत्री स्वाति सिंह के हाथों हुई। उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट फोरम के चेयरमैन पंकज जयसवाल की अगुवाई में शुरू इस कार्यक्रम को विश्व पटल पर ले जाने का दृढ़ निश्चय व्यक्त किया गया।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि मुंबई आकर यही लग रहा है कि वे अपने परिवार के बीच में हीं हैं, ये एक विशाल परिवार है। उन्होंने मुंबईकरों से आवाहन किया कि उत्तर प्रदेश से जुड़िये। वहां के विकास में यहां से या यहां के विकास में वहां से जो, जैसी मदद हो, की जाएगी। इस कार्य में आमजनों से लेकर व्यापारियों तक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने मुंबई में बसे उत्तर प्रदेश के लोगों से आग्रह किया कि आप अपनी जड़ों से भी जुड़े रहिए, इसमें प्रदेश की सरकार और हर महकमा आपकी मदद के लिए तत्पर है। आप प्रवासी नहीं यूपी के ब्रेन और श्रम के इन्वेस्टमेंट और डिपॉजिट हैं।

यूपी डेवलेपमेंट की ओर से पंकज जयसवाल ने प्रमुख अतिथि स्वाती सिंह को पूर्ण सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। कार्यक्रम को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अमरजीत मिश्र ने संबोधित करते हुऐ कहा मंत्री स्वाति सिंह का मुंबई आकर अपने लोगों से मिलना बताता है कि हमारे संस्कार की जड़ें कितनी गहरी हैं।

ये भी पढ़ें – न नेता, न कार्यालय… ऐसा है ‘अर्बन नक्सल’ का नया उग्रवादी षड्यंत्र ‘एंटिफा’!

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विशिष्ट उद्यमियों, समाजसेवियों और पत्रकारों का सम्मान भी किया गया। इस कार्यक्रम में पत्रकारिता क्षेत्र से विजय सिंह, सोनू श्रीवास्तव, आदित्य दुबे, अभय मिश्र, आनंद मिश्र, उद्योग से जनार्दन यादव, दिनेश यादव, अशोक तिवारी, चंदन शर्मा, नरोत्तम शर्मा, वैभव लढ्ढा, राकेश सिंह, अमर प्रजापति, सद्गुरु तिवारी, शुभ्रांशु दीक्षित, सुनील रस्तोगी, अंकुर रस्तोगी, गुजरात से जैनुल आब्दीन, पप्पू तिवारी, अमित मेहरा, वरदान, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, अरविंद शर्मा, जितेंद्र, मनीष चौहान, राजन मट्टा, आशुतोष श्रीवास्तव, योगेश सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग कनेक्ट हुए थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.