देश के नंबर वन मुख्यमंत्री हैं योगी आदित्यनाथ! पढ़िये, दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन?

देश के 30 राज्यों में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुनने के लिए सर्वे किया गया था। इसमें 1 लाख 40 हजार 917 लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

108

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री हैं। इंडिया टुडे और सी-वोटर के सर्वे में यह जानकारी सामने आई है।

भारत के 30 राज्यों में निर्वाचित सरकारें हैं। इसमें केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और पुडुचेरी भी शामिल हैं। इंडिया टुडे और सी-वोटर्स ने इन सभी राज्यों में मुख्यमंत्रियों के प्रदर्शन पर एक सर्वे किया। देश की जनता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सबसे बेहतर बताया। इस सर्वे में जब बेस्ट मुख्यमंत्री चुनने की बारी आई तो योगी आदित्यनाथ लोगों की पहली पसंद बन गए। सर्वे के मुताबिक 39.1 प्रतिशत लोगों ने योगी आदित्यनाथ को बेस्ट परफॉर्मिंग मुख्यमंत्री चुना है।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। सर्वे में शामिल 16 फीसदी लोगों ने अरविंद केजरीवाल को अपनी तरजीह दी है, जबकि 7.3 फीसदी ने ममता बनर्जी को अपनी तरजीह दी है।

योगी की बढ़ी लोकप्रियता, केजरीवाल और ममता की घटी
सर्वे के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता उनके काम की वजह से बढ़ी है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता में 6 प्रतिशत की कमी आई है। अगस्त 2022 में केजरीवाल को 22 फीसदी लोगों ने पसंद किया था। ममता बनर्जी की लोकप्रियता में भी पिछले साल से 1 फीसदी की गिरावट आई है।

केंद्र में एक बार फिर एनडीए सरकार
देश के 30 राज्यों में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुनने के लिए सर्वे किया गया था। इसमें 1 लाख 40 हजार 917 लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। साथ ही सर्वे के मुताबिक एक राय जाहिर की गई है कि केंद्र में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी और बीजेपी को 284 सीटें मिलेंगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.