विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा, केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाज के ऐसे बहुत से लोग हैं जो भारतीय जनता पार्टी के विचारों से जुड़े हैं और भाजपा को अपना समर्थन करते हैं।

100

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिविल लाइन कार्यालय में नगर निगम चुनाव के संदर्भ में सोमवार को चुनाव संचालन समिति की बैठक की गई। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि हमें नवरात्रि के अनुष्ठान की तरह नगर निगम के चुनाव में जुटना है और जनता की आशा और आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए हर बूथों पर कमल खिलाना है।

भाजपा का हर कार्यकर्ता परिश्रमी
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता परिश्रमी है। जो अपने परिश्रम की पराकाष्ठा तक जाकर हर असंभव कार्य को भी संभव सिद्ध कर देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर बनी है। जिन्होंने अपने परिश्रम के बल पर पार्टी को मजबूत तो किया और जनता का भी दिल जीतने का काम किया है।

सभी वार्डों में खिलाना होगा कमल
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का एक ऐसा दल है जहां वह प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनता है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज जिले का बहुमुखी विकास के लिए नगर निगम के सभी वार्डों में कमल खिलाना होगा।

असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को मनाएं
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाज के ऐसे बहुत से लोग हैं जो भारतीय जनता पार्टी के विचारों से जुड़े हैं और भाजपा को अपना समर्थन करते हैं। ऐसे सभी लोगों और अन्य राजनैतिक दल के अच्छे कार्यकर्ता जो भाजपा में शामिल होना चाहते हैं उन्हें वार्ड स्तर पर शामिल कराएं और असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को मनाएं।

ये भी पढ़ें- यूपी में गुंडों की गर्मी हो गई शांत, सीएम योगी बोले प्रदेश में सब चंगा

भाजपा सर्व समाज की पार्टी
उन्होंने कहा कि भाजपा सर्व समाज की पार्टी है, इसलिए हर वार्ड में सामाजिक समीकरण बनाकर और हर समाज के लोगों को जोड़कर वार्ड के हर कार्यक्रम का संयोजन करें। केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि हम नगर निगम महापौर का चुनाव तो जीत रहे हैं। जीत का आंकड़ा बढ़ाने के लिए हर भाजपा पार्षद उम्मीदवारों को 100 प्रतिशत लक्ष्य साधकर जिताने का काम करना है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.