11 years of Modi government: यूपी की योगी सरकार ने आयोजित की कार्यशाला, ये थी थीम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

65

11 years of Modi government: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। मोदी सरकार की 11 साल उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी भी है।

मुख्यमंत्री योगी केन्द्र में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष’ थीम पर इस कार्यशाला की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से हुई। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आजादी के अमृत काल में देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में प्रभावशाली नेतृत्व प्राप्त होना हम सभी का सौभाग्य है। मोदी सरकार की 11 साल उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर वर्ग और संगठन को इस अभियान से जोड़ने और लाभार्थियों के अनुभव साझा करने की अपील की।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अमृत काल में विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां गर्व का विषय हैं। इन उपलब्धियों को प्रदेश, जनपद, मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की रूपरेखा का उल्लेख करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने पहले भी उत्तर प्रदेश सरकार की आठ वर्षों की उपलब्धियों को हर बूथ तक पहुंचाया था। अब केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को अखिल भारतीय स्तर पर प्रचारित करने का समय है, जिसमें राज्य और राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियां शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केवल पार्टी कार्यकर्ताओं तक सीमित न रहें, बल्कि आम जन, पेशेवर समूहों, और लाभार्थियों को भी अभियान से जोड़ें। उन्होंने हाल के विधानसभा उपचुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि संगठन, मोर्चा, और प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठकें प्रभावी रही हैं। भाजपा के छह मोर्चे और 22-23 प्रकोष्ठ समाज के हर वर्ग जैसे अधिवक्ता, चिकित्सक, शिक्षक, छात्र, और लाभार्थी को समाहित करते हैं। इन समूहों के साथ गोष्ठियां आयोजित कर उनके बीच से वक्ताओं को चुनकर योजनाओं का प्रभावी प्रचार किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले किसी परिवार में बीमारी संकट बन जाती थी, लेकिन आज देश के 50 करोड़ और उत्तर प्रदेश के 10 करोड़ लोग इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। आयुष्मान भारत वय वंदन योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बिना किसी भेदभाव के 5 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने छह एम्स स्थापित किए और मोदी सरकार ने 22 नए एम्स बनाए, जिनमें उत्तर प्रदेश में दो एम्स शामिल हैं। ‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज’ की परिकल्पना ने सुदूर क्षेत्रों जैसे महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, और मिर्जापुर में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए, जो रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन उपलब्धियों को गर्व के साथ प्रचारित करने को कहा, ताकि विरोधियों के दुष्प्रचार का जवाब दिया जा सके।

भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में भरा जोशमोदी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों ने प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जनहित की योजनाओं से ही आज देश को गरीबी से बाहर निकलने में मील का पत्थर साबित हो रही है। देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कर प्रगति की राह पर लाकर खड़ा कर दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। आंतरिक सुरक्षा से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा तक में भारत ने दुनिया के लिए उदाहरण बना है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर समाज के हर वर्ग के साथ जुड़ने की जरूरत है। पहलगाम की घटना के बाद भारत ने कैसे पाकिस्तान पेषित आतंकवाद को सबक सिखाया उससे हर व्यक्ति को जानने की जरूरत है।

Pakistan: कराची में जेल से 200 से अधिक कैदी फरार, जानिये भूकंप के कारण कैसे मची अफरा-तफरी

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 11 साल में भारत ने ऐतिहासिक उपल्धियां हासिल किया है। आज हम दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की शुरू की गई गरीब कल्याण की योजनाओं और प्रगति के बारे में बताना जरूरी है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मोदी सरकार के 11 साल की हर उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कि प्रधानमंत्री मोदी की वजह से आज भारत की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.