अब्दुल सत्तार और गुलाबराव पाटील के इस्तीफे की मांग! जानिये, क्या है प्रकरण

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार और जलापूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटील के विवादित बयान के कारण उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

81

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार और जलापूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटील के विवादित बयानों को लेकर महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने 9 नवंबर को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर इन दोनों मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले को लेकर कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने विवादित बयान दिया था। इसे लेकर बीते दिनों से सुबे में सियासी घमासान मचा हुआ है। राज्य में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन जारी है। यहां तक कि कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार के घर पर पथराव भी हो चुका है। इसी बीच शिंदे गुट के दूसरे मंत्री गुलाबराव पाटील ने ठाकरे गुट की नेता सुषमा अंधारे को ”नटी” की उपमा देकर विवाद को और भड़का दिया है। इसके विरोध में राकांपा और ठाकरे शिवसेना की महिला विंग उठ खड़ी हुई हैं।

राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि इन दोनों मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर नहीं किया गया तो तीव्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.