आ गई पक्की खबर, एकनाथ शिंदे ने बताया कब लौटेंगे मुंबई

105

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने गुवाहाटी के होटल में हैं, इस बीच वे चहलकदमी करते हुए बाहर आए थे। जिसके बाद उन्होंने पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर दिये। उन्होंने महाराष्ट्र में सत्ता स्थापना और उनके साथ होटल में जो 50 विधायक हैं वे जल्द ही मुंबई लौटेंगे।

राज्य में पिछले 20 जून की रात से ही राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदले हैं। विधान परिषद की दस सीटों के लिए हुए मतदान के पश्चात ही राजनीतिक की नई रणभेरी सज गई। जिसमें शिवसेना नेता और कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे के साथ कई विधायक सूरत रवाना हो गए। इनके बारे में कहा गया कि, यह विधायक शिवसेना से असंतुष्ट हैं, वहां से विधायक गुवाहाटी गए। जहां वर्तमान में इनकी संख्या 50 हो गई है। इसमें निर्दलीय और छोटे दलों के विधायक भी हैं, जो शिवसेना की अगुवाई वाली महाविकास आघाड़ी को समर्थन दे रहे थे।

ये भी पढ़ें – महाराष्ट्र में फिर आएगी भाजपा-शिवसेना की सरकार? शिंदे गुट ने उद्धव ठाकरे को दिया ये सुझाव

शिंदे क्या बोले?

प्रश्न – आप लोग मुंबई कब आएंगे
उत्तर – हम 50 विधायक शीघ्र ही मुंबई लौटेंगे

प्रश्न – आप सत्ता स्थापना के लिए कुछ कर रहे हैं
उत्तर – इसका उत्तर आपकों हमारे प्रवक्ता (दीपक केसरकर) देंगे

प्रश्न – विधायकों जबरदस्ती आप लोग ले गए ऐसे आरोप हैं
उत्तर – ऐसा कुछ नहीं है, हम आज भी शिवसेना में ही हैं। हम बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व को आगे ले जा रहे हैं

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.