उत्तर बंगाल बंद! जानिये, भाजपा के इस आह्वान का कैसा है असर

152

कालियागंज कांड के विरोध में 28 अप्रैल को भाजपा के उत्तर बंगाल बंद के आह्वान का व्यापक असर सुबह से ही दिख रहा है। बाजार दुकान बंद है। सड़कें सूनी हैं।

भाजपा के उत्तर बंगाल बंद के दौरान कूचबिहार में बंद समर्थकों की पुलिस से धक्का-मुक्की हुई, जिसके चलते पुलिस ने करीब 20 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा ने बंद के समर्थन में 28 अप्रैल की सुबह कूचबिहार शहर के विभिन्न इलाकों से जुलूस निकाला। जुलूस के उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम के बस अड्डे पर पहुंचने के बाद बंद समर्थकों ने सरकारी बसों को रोक कर विरोध शुरू कर दिया।

पुलिस का भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप
आरोप है कि जब पुलिस ने आकर उन्हें रोका तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस से धक्कामुक्की शुरू कर दी। उसके बाद पुलिस ने बीस प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। बंद को रोकने के लिए प्रशासन ने सक्रिय भूमिका निभाई है।

उत्तर बंगाल बंद के दौरान पथराव का आरोप
बंद समर्थकों पर सरकारी बसों पर पथराव करने का भी आरोप लगाया गया है। 28 अप्रैल की सुबह बरोबिशा रूट पर एक सरकारी बस कूचबिहार से अलीपुरद्वार जा रही थी। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस पर पथराव किया और शीशे तोड़ दिए। उस समय यात्री बस के अंदर थे। इसके बाद घबराए यात्री बस से उतरे। सुबह नौ बजे खबर लिखे जाने पर विभिन्न क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन और सड़क जाम चल रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.