भगोड़े मेहुल चोकसी को कब लाया जाएगा भारत? जानने के लिए पढ़ें ये खबर

पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को भारत लाने में आ रही अड़चनों को जल्द दी दूर कर लिए जाने की संभावना है। भारतीय अधिकारी इससे संबंधित मामलों पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल डोमिनिका में गिरफ्तारी के बाद उसकी पहली फोटाो जारी की गई है।

99

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के भारत प्रत्यर्पण में पेंच फंसा हुआ है। इस कारण उसको भारत लाने में थोड़ा और समय लग सकता है। मेहुल के निर्वसन व प्रत्यर्पण का मामला डोमिनिका में कानूनी पचड़ों में फंस गया है। इस बीच उसकी गिरफ्तारी के बाद पहली फोटो जारी की गई है।

बताया जा रहा है कि भारतीय अधिकारी इस मामले से संबंधित घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। अगले सप्ताह वरिष्ठ अधिकारी डोमिनिका जाकर मामले की कानूनी स्थिति और उसके प्रत्यर्पण की संभावनाओं का पता लगा सकते हैं।

भारतीय अधिकारियों की पैनी नजर
रिपोर्ट के अनुसार त्रिनिदाद और टोबैगो में स्थित भारतीय उच्चायोग अरुण कुमार साहू मेहुल चोकसी के प्रतर्यपण को लेकर चर्चा के लिए अगले कुछ दिनों में डोमिनिका जा सकते हैं। साहू पूरे घटानक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। उनके साथ ही भारत के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी चोकसी के प्रत्यर्पण की कानूनी अड़चनों को दूर करने के बारे में गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः अब भगोड़े मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर न्यायालय ने दी दखल!

डोमिनिका में किया गया था गिरफ्तार
हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को हाल ही में डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया था। वह 23 मई को एंटीगुआ से फरार हो गया था। उसके दो दिन बाद उसे डोमिनिका में पकड़ लिया गया था। भारत में वह पंजाब नेशनल बैंक के करीब 14 हजार करोड़ के घोटाले के आरोपियों में शामिल है।

खास बातें

  • पीएनबी घोटाले के तहत चोकसी के भांजे नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पर 14 हजार करोड़ रुपए के गबन का आरोप है। यह मामला 2018 की शुरुआत में सामने आया था।
  • इस घोटाले में हीरा व्यापारी नीरव मोदी के साथ ही उसकी पत्नी ऐमी, भाई निशाल और उसका मामा मेहुल चोकसी मुख्य अभियुक्त हैं।
  • मेहुल चोकसी को 15 जनवरी 2018 को एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता मिल गई थी।
  • 17 जून को चोकसी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में हलफनामा दायर कर पीएनबी घोटाल में सहयोग करने की इच्छा जताई थी।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.