बंगाल भाजपा प्रदेश कमेटी में बड़ा बदलाव संभव! इस बात से मिले संकेत

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी में बड़े बदलाव की खबर है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह परिवर्तन किए जाने की चर्चा है।

86

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में हार के बाद कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव में भी करारी शिकस्त के बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कमेटी में बड़े पैमाने पर बदलाव होने जा रहा है। इसके लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को दिल्ली बुलाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर को सुकांत मजूमदार दिल्ली पहुंचे हैं। वहां उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक होनी है। इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष भी शामिल होंगे। इस बैठक में बंगाल में नई प्रदेश कमेटी गठित करने को लेकर विस्तार से चर्चा होनी है। इसके अलावा चुनाव में हार को लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व जवाब तलब कर सकता है।

32 लोगों की बनेगी कमेटी
 प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ सूत्र ने  बताया कि कम से कम 32 लोगों की राज्य कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें 7 से 10 महिलाओं को जगह दी जाएगी। उपाध्यक्ष और महासचिव स्तर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव हो सकता है। इसके अलावा पार्टी में नए चेहरों को जगह दी जा सकती है। जानकार लोगों की मानें तो सांगठनिक महासचिव अमिताभ चक्रवर्ती के साथ भी कई नए लोगों को संगठन में शामिल किया जाएगा, जो 2024 के लोकसभा चुनाव के लिहाज से पार्टी के विस्तार और नए सिरे से जनाधार बनाने की दिशा में काम करेंगे।

टीएमसी से आए नए नेताओं को नहीं दी जाएगी अहमियत नहीं
सूत्रों की मानें तो तृणमूल छोड़कर भाजपा में आए किसी भी नेता को राज्य कमेटी में बहुत अधिक अहमियत नहीं दी जाएगी। इसकी वजह है कि विधानसभा चुनाव के बाद बड़े पैमाने पर तृणमूल से भाजपा में आए नेताओं ने घर वापसी कर ली है, जिसकी वजह से प्रदेश भाजपा को काफी किरकिरी का सामना करना पड़ा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.