पश्चिम बंगाल के मंत्री बने ‘बाबुल’, नौ नए मंत्रियों में ये हैं चेहरे

99

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंत्रि परिषद में नए नौ मंत्रियों ने शपथ ली। प्रभारी राज्यपाल ला गणेशन ने इन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें विधायक बाबुल सुप्रियो का भी समावेश है, वे भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में गए हैं।

बुधवार को जिन विधायकों को मंत्री पद दिया गया है, उनकी सूची इस प्रकार है।

  • कैबिनेट मंत्री
    बाबुल सुप्रियो
    प्रदीप मजूमदार
    पार्थ भौमिक
    उदयन गुहा
    स्नेहाशीष चक्रवर्ती
  • मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
    बीरबाहा हासदा
    विप्लव राय चौधरी
  • राज्यमंत्री
    ताजमुल हुसैन
    सत्यजीत बर्मन

ये भी पढ़ें – महाराष्ट्र में महाभारत पर सुनवाई टली, अब चार अगस्त को आएगा सर्वोच्च फैसला

राज्यपाल ला गणेशन के निर्देशानुसार पहले पांच पूर्ण मंत्रियों ने एक साथ शपथ ली। उसके बाद स्वतंत्र प्रभार के दोनों मंत्रियों ने और अंत में राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। शपथ ग्रहण के बाद बाबुल सुप्रियो ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल गणेशन के पैर छुए। उसके बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों के साथ शिष्टाचार शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया। शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अलावा वाममोर्चा के चेयरमैन विमान बसु भी उपस्थित थे। आमंत्रित लोगों की सूची में ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी का भी नाम था। इसके अलावा राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त सौरव दास भी आमंत्रित थे, लेकिन ये तीनों नहीं पहुंचे थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.