पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणी के बाद राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा जिले में मुस्लिम समुदाय के उग्र प्रदर्शन, तोड़फोड़ और भाजपा दफ्तरों में आगजनी की घटनाओं को रोकने में स्थानीय पुलिस की भूमिका पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सवाल खड़ा किया है। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव को हालात को संभालने के लिए आर्मी अथवा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती का सुझाव दिया है।
The mob on rampage since yesterday is targeting @BJP4Bengal Party Offices & functionaries, as instigated by CM.
In the name of protest specific places, people & their properties are being attacked.
The TMC sponsored goons are vandalising and setting shops & homes on fire as well. pic.twitter.com/6fDxAjobcd— Suvendu Adhikari • শুভেন্দু অধিকারী (@SuvenduWB) June 10, 2022
राज्यपाल धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर कहा था कि दंगाइयों ने राज्य के राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है और सड़कों पर करीब 10 हजार गाड़ियां और एक लाख से अधिक लोग फंसे हुए हैं। हंगामा करने वालों ने लोगों के घरों में आगजनी, दुकानों में लूट, तोड़फोड़ और भाजपा दफ्तरों में आग लगा दी है। उलूबेरिया और रघुदेवपुर के भाजपा दफ्तर को आग के हवाले कर दिया गया है। अनुरोध है कि राज्य के हालात को संभालने के लिए राज्यपाल आर्मी अथवा केंद्रीय बलों की तैनाती की सिफारिश करें।
WB Guv message to CS @chief_west “Hon’ble LOP @SuvenduWB communication as also other inputs to this office seek deployment of armed/CAPF in this grim situation. We’ll have to deliberate it during our interaction today at 10 PM. In such a situation, view has to be taken” pic.twitter.com/3z7ERjo7Vd
— Governor West Bengal Jagdeep Dhankhar (@jdhankhar1) June 10, 2022
ये भी पढ़ें – RajyasabhaElection2022 कौन कहां से जीता? देखें सूची
उसी के मुताबिक राज्यपाल ने मुख्य सचिव को मैसेज भेजा और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से शुक्रवार रात 10:00 बजे तक ही जवाब मांगा था लेकिन कोई जानकारी नहीं दी गई है।
This was the condition of a Maa in 'Banglar Meye's WB. She was agitated for her child's condition.
Yesterday; cancer patients, children, women, sick & aged people were held hostage for 12 hours in extreme heat with no drinking water & administrative initiative to clear the road. pic.twitter.com/enmgObfiwT— Suvendu Adhikari • শুভেন্দু অধিকারী (@SuvenduWB) June 10, 2022
उल्लेखनीय है कि हावड़ा में हालात को संभालने के लिए जिलाधिकारी ने कर्फ्यू लगाकर पूरे जिले में इंटरनेट सेवा पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।