बंगाल में टकराव बढ़ने के आसार! राज्यपाल ने किया हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ हिंसा प्रभावित क्षेत्र कूचबिहार पहुंचे हैं। उन्होंने यहां पहुंचने के बाद कहा है कि संविधान की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है।

84

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित कूचबिहार समेत कई क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी की। उन्होंने कहा कि उनके दुख और परेशानी सुनकर मेरी आंखों में आंसू आ गए। इस बीच रास्ते में उन्हें रोकने की कोशिश भी की गई। लोगों के एक ग्रुप ने उनकी गाड़ी रोक दी और नारेबाजी की।

https://twitter.com/jdhankhar1/status/1392830609911738368?s=20

ये भी पढ़ेंः खुशखबर! अब देश में बच्चों को भी जल्द मिलेगी वैक्सीन

टकराव बढ़ने के आसार
प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के इस कदम से ममता बनर्जी सरकार और राज्यपाल में टकराव बढ़ने की संभावना है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में मतगणना के बाद हुई हिंसा में 17 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि आगजनी और तोड़फोड़ में भारी नुकसान हुआ है। विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने इस हिंसा के लिए तृणमूल कांग्रेस पार्टी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में 1 जून तक लॉकडाउन! जानिये क्या हैं नियम

ममता बनर्जी का आरोप
मुख्य मंत्री ममता बनर्जी ने हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। उन्होंने हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता हार को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्हें जनादेश को स्वीकार करना चाहिए।

भाजपा सांसद का आरोप
इस बीच भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया है कि पिछली रात उत्तर 24 परगना के जगदाल में उनके घर पर 4-5 लोगों ने देशी बम से हमला किया। उन्होंने कहा, “तृणमूल कांग्रेस लंबे समय से मुझे मारने की साजिश रच रही है।”

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.