मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास इतनी संपत्ति…जानें सोना और जमा राशि

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर से उप चुनाव लड़ रही हैं। इसके लिए उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।

84

भवानीपुर से उम्मीदवार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चल-अचल संपत्तियों की जानकारी सामने आई है। यह जानकारी उन्होंने अपना पर्चा दाखिल करने के दौरान दी है। इसके अनुसार उनके पास कुल 69,255 रुपए ही हैं।

पिछले विधान सभा चुनाव में ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव मैदान में थीं, जहां उनका मुकाबला शुभेंदु अधिकारी से था। इस चुनाव में ममता को हार सामना करना पड़ा था। उस चुनाव के प्रतिज्ञा पत्र में ममता बनर्जी ने अपने पा, 12.02,356 रुपए की जमा राशि दिखाई थी।

ये भी पढ़ें – क्या मुंबई की निर्भया को मिलेगा न्याय? जीवन मृत्यु के बीच वो लड़ रही है जंग

ममता बनर्जी के पास 9 ग्राम का अभूषण है, जिसका मू्ल्य 43,837 रुपए है। इसके अलावा उनके पास कुल बैंक बैलेंस 13,53,356 रुपए है। इसमें नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में 18,490 रुपए हैं।

आ गई उपचुनाव की समयसारिणी
भवानीपुर ममता बनर्जी की परंपरागत सीट है। वहां 30 सितंबर को चुनाव होना है। चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में 30 सितंबर को चुनाव और 3 अक्टूबर को मतगणना होगी। इस सीट से विजय ही ममता बनर्जी के पास मुख्यमंत्री पद पर बने रहने की सुनिश्चितता होगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.