मिशन लोकसभा चुनाव 2024ः भाजपा ने उत्तर प्रदेश में रखा ‘इतनी’ सीटों का लक्ष्य

विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को मिली जीत के लिए योगी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

71

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने 29 मई को अटल बिहारी वाजपेई कन्वेंशन सेंटर में दीप जलाकर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें 2024 के लिए अभी से तैयारी करनी है। उत्तर प्रदेश की 75 लोकसभा सीटों का लक्ष्य लेकर अभी से हम आगे बढ़ेंगे। यह कार्य समिति 2024 के संकल्पों को पूरा करेगी। इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर हमें घर-घर जाना होगा। पूरी सरकार कदम से कदम मिलाकर आपके साथ खड़ी होगी।

प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार
विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को मिली जीत के लिए योगी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने तमाम मिथकों को तोड़कर प्रदेश में दुबारा सरकार बनाई है। उत्तर प्रदेश में यह अवसर 37 वर्ष के बाद आया है, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में एक नये भारत के लिए भाजपा सरकार आगे बढ़ चुकी है।

इस कारण हम सत्ता में आएः स्वतंत्र देव सिंह
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अध्यक्षीय संबोधन करते हुए कहा कि तमाम चुनौतियों के बीच मोदी के नेतृत्व में और योगी के कार्यों के आधार पर हम दुबारा सत्ता में आए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.