मुंबई पानी-पानी! विपक्ष ने शिवसेना पर यूं साधा निशाना

मुंबई में मॉनसून की पहली ही बारिश में जल भराव के कारण जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसे लेकर विपक्ष काफी आक्रामक हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शिवसेना पर निशाना साधा है।

126

मुंबई में 8 जून की रात से ही जोरदार बारिश जारी है। हालांकि देश की सबसे बड़ी महानगरपालिका मुंबई ने दावा किया था कि इस बार नालों की 104 प्रतिशत सफाई हुई है। लेकिन प्रशासन का यह दावा झूठा साबित हुआ है। इसलिए मुंबईकर प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इसके साथ ही विपक्ष भी काफी आक्रामक हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शिवसेना पर निशाना साधा है।

राणे भाइयों का शिवसेना पर हमला
शिवसेना और राणे परिवार के बीच विवाद का इतिहास पुराना है। वे कोई भी शिवसेना की आलोचना करने का मौका नहीं गंवाते। मुंबई की बारिश के कारण पैदा हुए हालात पर नारायण राणे के दोनों बेटों नितेश राणे और नीलेश राणे ने शिवसेना पर जोरदार हमला बोला है।

नीलेश राणे ने की खिंचाई
नितेश राणे ने ट्वीट कर महानगरपालिका प्रशासन की प्रशंसा करने वाली हस्तियों की खिंचाई की है। उन्होंने लिखा है, ‘बीएमसी और बेबी पेंगुइन के महान काम के बारे में ट्वीट और इंस्टाग्राम पर उनकी प्रशंसा करने वाली हस्तियों के बारे में क्या? आपको मुंबई के लिए प्यार से ज्यादा पैसे और झूठ से प्यार क्यों है?’

ये भी पढ़ेंः नाला सफाई में बेवफाई! पहली ही बारिश में मुंबई का ये हाल

मुंबई हर साल क्यों बनती है स्विमिंग पूल?
नीलेश राणे ने भी मुंबई मनपा प्रशासन की कड़ी आलोचना की है। मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने दावा किया था कि मुंबई में नालों की शत-प्रतिशत सफाई की गई है, लेकिन आज इसका ये हाल है। मुंबई को हर साल स्विमिंग पूल बनाने के लिए 25 साल से काम कर रही शिवसेना का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः मैं उसकी गर्ल फ्रेंड नहीं हूं! जानिये, मेहुल चोकसी मामले में बारबरा जोराबिका ने और क्या किया खुलासा

आशीष शेलार ने भी की आलोचना
भाजपा विधायक आशीष शेलार ने भी सरकार की कड़ी आलोचना की है,’हर साल की तरह इस साल भी मुंबई में बाढ़ आ गई है। घर में पानी भर गया है। जबकि यहां के नाले की सफाई कभी 107 प्रतिशत तो कभी 104 प्रतिशत करने का दावा किया जा रहा था। ये है पांच साल में 1000 करोड़ के घोटाले का सच!’

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.