प्रचार रैली में जनरल रावत का कटआउट लगाने पर भड़की भाजपा, राहुल गांधी के लिए कही ये बात

कांग्रेस ने 16 दिसंबर को 'विजय सम्मान रैली' में जनरल बिपिन रावत का बड़ा कटआउट लगाया था। देहरादून में आयोजित इस रैली में इंदिरा गांधी और राहुल गांधी की तस्वीरों में जनरल बिपिन रावत की एक तस्वीर भी थी।

92

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने उत्तराखंड में एक चुनावी रैली के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए भारतीय रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत के कटआउट के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि वे एक अपरिपक्व अंशकालिक राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि इतनी पुरानी पार्टी द्वारा अपने राजनीतिक लाभ के लिए रक्षा बलों का इस्तेमाल करना शर्मनाक है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा,” मैंने राहुल गांधी का भाषण सुना। उन्होंने जनरल बिपिन रावत के कटआउट का इस्तेमाल किया। कांग्रेस को हमारे देश का इतिहास ही नहीं पता। ये सभी अपरिपक्व अंशकालिक राजनेता हैं। इन्हें शर्म आनी चाहिए। राहुल गांधी एक अपरिपक्व अंशकालिक राजनीतिज्ञ हैं।”

उत्तराखंड में आयोजित की गई थी रैली
कांग्रेस पार्टी ने 16 दिसंबर को ‘विजय सम्मान रैली’ में जनरल रावत का बड़ा कटआउट लगाया था। देहरादून में आयोजित इस रैली में इंदिरा गांधी और राहुल गांधी की तस्वीरों में जनरल बिपिन रावत की एक तस्वीर भी थी। इसमें बिपिन उनके और देहरादून के रिश्ते को दिखाने की कोशिश की गई थी।

सीएम धामी ने भी आलोचना
भाजपा ने इसे रक्षा बलों का अपमान बताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे लेकर कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा, “कांग्रेस ने कभी भी रक्षा बलों का सम्मान नहीं किया। उसने हमेशा सवाल उठाए और संदेह जताया। अब वे इसे चुनाव में वोट के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।” बता दें कि उत्तराखंड में 2022 के शुरुआती महीनों में ही चुनाव होने हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.