उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक जीत, जनता के लिए दिया संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए यह विधान सभा चुनाव जीतना अत्यावश्यक था। मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें छह महीने में विधान सभा का सदस्य बनना आवश्यक था।

68

चंपावत उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की 54 हजार से अधिक मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने चंपावत की जनता का आभार व्यक्त किया है।

रचा इतिहास
कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि चंपावत की जनता ने युवा सोच को जीत देकर इतिहास रचा है। उत्तराखंड के इतिहास में 54 हजार से ज्यादा अंतर से यह पहली जीत होगी। जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से पूर्व में ही कहा गया था कि चंपावत की भूमि नया इतिहास रचेगी, इस धरती से युवा मुख्यमंत्री आएंगे। अग्रवाल ने कहा कि चंपावत की जनता ने विकास कार्यों पर अपनी मोहर लगाते हुए मुख्यमंत्री धामी को विधानसभा में भेजा है।

ये भी पढ़ें – घाटी में फिर टारगेट किलिंग, आतंकियों ने मई 2022 से अब तक एक प्रवासी मजदूर सहित ‘इतने’ लोगों को बनाया निशाना

इसलिए जीते धामी
अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री धामी ने जो भी वादे जनता से किए, उन पर वह खरे उतरे हैं। उन्होंने समान नागरिक संहिता को लागू करने का काम शुरू कर दिया है, जिसके अंतर्गत कमेटी का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में बहुआयामी योजनाएं संचालित हैं। प्रदेश में पर्यटन विकास पर विशेष रूप से फोकस है। कृषि एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी केंद्र सरकार के सहयोग से विशेष योजनाएं चल रही हैं। राज्य में उज्जवला योजना का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। चुनाव से पूर्व अंत्योदय कॉर्ड धारकों को साल में तीन मुफ्त सिंलेडर देने का वादा किया गया था, जिसका शासनादेश जारी कर दिया गया है। प्रदेश की धामी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्य संस्कृति का अनुसरण करते हुए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण के लक्ष्य के साथ काम कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.