उत्तराखंड में ‘पुष्कर’: भाजपा विधायक दल की बैठक में हुआ नेतृत्व का निर्णय

कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव लड़े थे, परंतु उनके हाथ हार लगी। वे खुद भले ही हारे लेकिन भाजपा की प्रतिष्ठा के लिए वे उपयोगी सिद्ध हुए और उत्तराखंड की डूबता नैया को संभालकर सत्ता प्राप्ति में सहायक हो गए।

103

उत्तराखंड का मुख्यमंत्री कौन हो इसको लेकर चल रहा कयास समाप्त हो गया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लग गई है। यह बैठक पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी भी केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थीं।

ये भी पढ़ें – गोवा में भाजपा के ‘प्रमोद’… सत्ता स्थापना की राह साफ

विधायक दल की बैठक में प्रदेश प्रभारी एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी के अलावा भाजपा के सभी 47 विधायक, लोकसभा के 5 और राज्यसभा के 2 सांसद भी मौजूद थे। केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने सबसे पहले सभी विधायकों से बात की। इसके बाद धामी को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया गया। धामी के नाम पर मुहर लगने के बाद पत्रकारों से बातचीत में इसकी जानकारी केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने दी।

ये भी पढ़ें – 75 साल बाद फहरा पाए तिरंगा, जानिये कौन रोक रखा था भारत की शान को?

कई दिनों से दिल्ली के केंद्रीय नेताओं के बीच उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन चल रहा था। यह मंथन होली के पहले भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच हुई थी। होली के बाद प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री सहित राज्य के अन्य वरिष्ठ नेताओं की गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक हुई थी। दिल्ली से लेकर देहरादून तक कई दौर की बैठक के बाद अंततः पुष्कर सिंह धामी को ही नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया।

इस दिन हो सकता है शपथ ग्रहण
पिछले विधानसभा का कार्यकाल 24 मार्च तक है। इसलिए 24 मार्च से पहले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होने की पूरी संभावना है। उत्तराखंड के पांचवीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में सभी 70 सीटों पर एक साथ 14 फरवरी को मतदान हुआ था। चुनाव का नतीजा 10 मार्च को आया था। इसमें भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतीं हैं। कांग्रेस को 19 सीटों पर जीत मिली है। 2 सीटों पर बसपा को जीत मिली है और 2 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव जीता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.