‘अखिलेश’ की बढ़ेगी परेशानी, उपमुख्यमंत्री मौर्य ने किया ये दावा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि अखिलेश यादव की मुख्यमंत्री की कुर्सी चली गई है और अब कभी मिलने वाली भी नहीं है।

84

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 29 दिसंबर को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निकाय चुनाव को लेकर दिये गये बयानों पर पलटवार किया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अखिलेश जी को रोज सपना आता है। मुख्यमंत्री की कुर्सी चली गई है और अब कभी मिलने वाली भी नहीं है। अखिलेश जी सत्ता से चले गए हैं इसलिए थोड़ा बैचेन हैं और तिलमिला रहे हैं। उनको लग रहा है कि न तो हम सत्ता में हम आ पा रहे हैं और न आ पाएंगे। उनके बयानों की लोग अब हंसी उड़ाते हैं।

दो दिवसीय वाराणसी दौर पर उपमुख्यमंत्री
दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर आये उप मुख्यमंत्री सिगरा स्थित रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के पहले मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ओबीसी आरक्षण से जुड़े बयानों के सवाल के जबाब में कहा कि पिछड़ा वर्ग आरक्षण के बगैर नगर निकाय का चुनाव नहीं होगा। प्रदेश सरकार ने भी स्पष्ट कर दिया है और भाजपा ने भी। उच्च न्यायालय के फैसले के विरुद्ध हम सुप्रीम कोर्ट में अपील करने जा रहे हैं। यही वजह है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। परिवार की भलाई के लिए पिछड़ों का भला करने की बात अखिलेश यादव करते हैं, वह दूसरों का भला नहीं, केवल अपने परिवार का भला करना चाहते हैंं। अखिलेश यादव अपने विधायक बचाएं क्योंकि उनके विधायक भाजपा में आने के लिए परेशान हैं। ऐसे सपा के विधायकों की लंबी लिस्ट तैयार है। लेकिन हमें उनकी जरूरत नहीं है। उनके विधायक अगर ले लिया तो वह सैफई में परिवार के साथ अकेले रह जाएंगे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कसा तंज
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा नहीं कांग्रेस छोड़ो यात्रा कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि हम उनके ट्वीट पर कई युवाओं के कमेंट्स देखते हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.