उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, पीएम मोदी ने कही यह बात

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया, मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं व विकास की नीतियों को नीचे तक ले जाकर उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

92

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को शुभकामनाएं दीं। 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के स्थापना दिवस को 24, 25 और 26 जनवरी को मना रही है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने की स्वर्णिम भविष्य की कामना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सर्वाधिक जनसंख्या वाला यह राज्य संस्कृति, साहित्य, कला, राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के आदर्श प्रस्तुत करता रहा है। मैं उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली और परिश्रमी निवासियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना करती हूं।

यूपी के लोगों ने कई क्षेत्रों में कायम की मिसाल : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है उत्तर प्रदेश दिवस पर यहां के लोगों को ढेरों शुभकामनाएं। बीते कुछ वर्षों में राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उत्तर प्रदेश के लोगों ने कई क्षेत्रों में मिसाल कायम की है। मैं देश की प्रगति में अहम योगदान दे रहे इस प्रदेश की निरंतर समृद्धि की कामना करता हूं।

धनखड़ ने बताया गौरव का एक अनूठा स्थान
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस की बधाई। इसके गौरवशाली इतिहास, समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और स्थापत्य चमत्कारों ने राज्य को भारत के जीवंत मानचित्र पर गौरव का एक अनूठा स्थान दिया है।

प्रगति के पथ पर उत्तर प्रदेश : अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के स्थापना प्रदेश वासियों को बधाई दी। केंद्रीय मंत्री शाह ने ट्वीट किया, सांस्कृतिक विरासत और अध्यात्म की धरा उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं व विकास की नीतियों को नीचे तक ले जाकर उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की निरंतर प्रगति व प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना करता हूं।

ये भी पढ़ें- क्या राजनीति से संन्यास लेना चाहते हैं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी?

यूपी को आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने के लिए संकल्पित हों: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि आध्यात्मिकता व आधुनिकता की संगम स्थली, अंत्योदय के साथ सुरक्षा व समृद्धि के स्वप्न को साकार करती क्रांतिधारा उत्तर प्रदेश के सभी निवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई। आइए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने के लिए संकल्पित हों।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.