अब अयोध्या के योगी! कयासों को लगी ऐसे मुहर

पूर्वांचल को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने लक्ष्य केंद्रित किया हुआ है। काशी का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं तो अब अयोध्या से योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने से चुनावी समीकरण बदल सकता है।

113

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में राजनीति गरमा रही है। इस बीच एक समाचार आया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी चुनाव आयोध्या से लड़ेंगे। इसे लेकर बहुत से कयास भी लग रहे थे। अब इसको लेकर स्थानीय विधायक ने अपनी तैयारी व्यक्त की है।

योगी आदित्यनाथ अयोध्या विधानसभा सीट से 2022 में चुनाव लड़ सकते हैं। यदि, ऐसा होता है तो प्रदेश की राजनीति में इसका बड़ा प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव लड़ने के प्रश्न पर वर्तमान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बड़ा बयान देते हुए अपनी सीट छोड़ने की बात कही है।

ये भी पढ़ें – ओलंपिक में ओपनिंग पदक… मीराबाई चानू ने 21 साल बाद इस खेल में बढ़ाया मान

भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि यदि, मुख्यमंत्री अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो यह अयोध्या की जनता के लिए गर्व की बात होगी। साधु संतों के लिए यह प्रसन्नता का विषय है, वैसे भी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अयोध्या को लेकर बेहद संवेदनशील हैंं। अयोध्या में दिनों दिन हो रहे विकास कार्य इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अयोध्या के विकास को लेकर कितना गंभीर हैं।

विधायक ने बताया कि यदि मुख्यमंत्री यहां से अगला चुनाव लड़ते हैं तो निश्चित रूप से अयोध्या के विकास को और बल मिलेगा। वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि, भले मैं यहां से वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से विधायक हूं लेकिन अगर मुख्यमंत्री जी इस सीट से चुनाव लड़ना चाहेंगे तो हम सभी उनके लिए प्रचार करेंगे और प्रदेश में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की बीजेपी की सरकार बनेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.