भाजपा का मिशन 2022ः जानिये, किस पर गिरेगी गाज और किसके सिर पर सजेगा ताज?

भाजपा ने यूपी में 2022 में होने वाले चुनाव की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने लखनऊ में मिशन-2022 के लिए पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। उन्होंने राज्य सरकार के मंत्रियों से एक-एक कर मुालाकात की।

88

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसे देखते हुए यहां एक बार फिर सरकार के साथ ही संगठन में भी बदलाव करने की चर्चा चरम पर है।

इस बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने दावा किया है कि 2022 में हम 300 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेंगे।उन्होंने 2017 में भी पार्टी अध्यक्ष रहते हुए भी ऐसा ही दावा किया था। उन्होंने उस दावे को दोहराते हुए कहा कि भाजपा अगले चुनाव में 300 से अधिक सीटों पर जीत प्राप्त करेगी।

सरकार और संगठन में बदलाव संभव
उपमुख्यमंत्री के इस बयान के बाद यूपी में सरकार और संगठन में बड़े बदलाव की संभावना व्यक्त की जा रही है। प्रदेश में यह भी चर्चा है कि मौर्या को एक बर फिर पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है, जबकि स्वतंत्रदेव सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। साथ ही आईएएस एके शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इनके आलवा कई मंत्रियों पर गाज गिरने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। संगठन में भी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर रहे पदाधिकारियों को हटाए जाने की चर्चा जारी है।

ये भी पढ़ेंः पीएनबी घोटालाः कैसे हुआ अब तक का सबसे बड़ा बैंक स्कैम? पूरी कहानी जानने के लिए पढ़ें ये खबर

बीएल संतोष से मिले नेता-मंत्री
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने लखनऊ में मिशन-2022 के लिए पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। उन्होंने राज्य सरकार के मंत्रियों से एक-एक कर मुालाकात की और उनसे सरकार के कामकाज के साथ ही आम लोगों की पार्टी के बारे में राय जानी। इसके साथ ही संतोष मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे और कोर कमेटी के साथ चर्चा की।

ये भी पढ़ेंः चीन का एक और वायरस मचा सकता है कोहराम! जानिये, पहली बार इंसान में मिला बर्ड फ्लू का यह स्ट्रेन है कितना खतरनाक

मुख्यमंत्री से भी की चर्चा
बताया जा रहा है कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक फेरबदल पर विस्तार से चर्चा हुई। 1 जून की सुबह से ही पार्टी के मुख्यालय में संगठन के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों का बीएल संतोष से मिलने का सिलसिला शुरू हो गया था। मिलने वालों में सुरेश खन्ना, जय प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, दारा सिंह चौहान और कानून मंत्री बृजेश पाठक प्रमुख थे।

पंचायत चुनाव से सबक
बता दें कि हाल ही में हुए पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा। पार्टी ने उससे सबक लेते हुए कई कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इससे पहले पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारणों का भी पता लगाया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.