और गिनीज बुक में दर्ज हो गई अयोध्या की दीपावली

अयोध्या अब देश की धार्मिक आस्थाओं को प्रमुख केंद्र बन रहा है। इसके लिए यहां सरकार द्वारा हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन समेत सभी संसाधनों का तेजी से विकास किया जा रहा है।

93

अयोध्या में दीपावली के अवसर पर 12 लाख दिये प्रज्वलित किये गए। इससे अयोध्या नगरी प्रकाशमय हो उठी। सरयू का तट और राम की पैड़ी तो रंग बिरंगी लाइटिंग, आसमान चीरते पटाखे और भूमि पर प्रदीप्त दीपकों से अद्भुत दिख रही थी। इस अवसर के साक्षी बने लोग धन्य हो उठे थे, 12 लाख दीपकों के प्रज्वलन के साथ अयोध्या का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्ज हो गया।

अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए थे, जिसकी शुरुआत बुधवार दोपहर में ही हो चुकी थी। इसमें राजा रामचंद्र की भव्य झांकी कलाकारों ने प्रस्तुत की, जिनका मुख्यमंत्री के हाथों राजतिलक किया गया। इसके बाद विभिन्न देशों के राजदूतों ने राजतिलक करके आशीर्वाद प्राप्त किया।

  • जगमगा गई अयोध्या
    12 लाख दीयों को प्रज्वलित करने के लिए 36 हजार लीटर सरसो के तेल का उपयोग किया गया था।
  • राम की पैड़ी में 9 लाख और अयोध्या की अन्य क्षेत्रों में 3 लाख दीये प्रज्वलित किये गए थे।
  • राम जन्मभूमि परिसर में 51 हजार दीये जगमगाए
  • 12 लाख दीपकों को प्रज्वलित करने के लिए 32 टीमें लगी थीं
  • गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की विभिन टीमों ने किया सर्वेक्षण
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.