योगी आदित्यनाथ के विधान सभा चुनाव लड़ने पर ये है बड़ी खबर

89

उत्तर प्रदेश चुनावों में वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहां से खड़े होंगे इसके लेकर बड़ी खबर सामने आई है। योगी इस बार अपने पारंपरिक गोरखपुर क्षेत्र को छोड़कर आयोध्या जी से चुनाव लड़ सकते हैं। योगी वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं।

योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सांसद थे, 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गठन के समय उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया। जिसके बाद उन्हें विधान परिषद से चयनित होना पड़ा। अब जब प्रदेश में चुनाव हो रहे हैं और अयोध्या जी में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, तो राम नगरी से योगी का चुनाव लड़ना पक्का माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इस दिशा में कार्य भी शुरू हो चुका है।

ये भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश: राजनीतिक विस्फोट करने से पहले खुद ही घायल हो गए स्वामी प्रसाद, होगी गिरफ्तारी?

तीन धाम योगी का नाम
वैसे, योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने को लेकर कयास कई लगते रहे हैं। इसमें श्रीराम का धाम अयोध्या के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थली मथुरा और बाबा विश्वनाथ जी की नगरी काशी का नाम भी सम्मिलित है।
परंतु, मथुरा और काशी से योगी के चुनाव लड़ने की संभावना बहुत ही क्षीण मानी जा रही है।

इसलिए योगी अयोध्या से लड़ेंगे
योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव लड़ने के पीछे सबके बड़ा सक्ष्य ये है कि, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, सरयू के घाट पर दीप प्रज्वलन और उसका विश्व कीर्तिमान स्थापित करना, अयोध्या में विकास कार्य की तीव्र गति। इन सभी बिंदुओं को देखते हुए योगी का अयोध्या से चुनाव लड़ना लगभग पक्का माना जा रहा है।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.