मिशन 2024ः भाजपा का तीन करोड़ कार्यकर्ताओं को सरल ऐप से जोड़ने का लक्ष्य

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि प्रदेश भर में तीन करोड़ से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को सरल ऐप के माध्यम से जोड़ा जायेगा।

111

भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह जुट गयी है। भाजपा सबसे पहले कमजोर बूथों की मजबूती पर फोकस कर रही है। कमजोर बूथों को मजबूत करने के लिए पार्टी ने स्थानीय सांसदों व विधायकों को जिम्मेदारी सौंपने जा रही है। इसके लिए भाजपा बूथ स्तर पर संवाद स्थापित करने के साथ-साथ तकनीकी का भी सहारा लेगी।

भाजपा मिशन 2024 में जीत हासिल करने के लिए उत्तर प्रदेश में तीन करोड़ कार्यकर्ताओं को ’सरल ऐप’ से जोड़ने जा रही है। इस ऐप से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को भाजपा जोड़ेगी। इस अभियान की जिम्मेदारी सांसदों के साथ-साथ विधायकों को सौंपी जायेगी। इस ऐप में कमजोर बूथों के कारणों से संबंधित कई बिन्दु दिए हैं। सरल ऐप पर इन बिन्दुओं के बारे में जानकारी अपडेट करनी होगी। इसकी निगरानी पार्टी स्तर पर होगी।

इस संबंध में 23 जनवरी को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर डाटा प्रबंधन एवं उपयोगिता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों को इस ऐप की उपयोगिता से परिचित कराया गया।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने कहा कि पार्टी के महाविस्तार अभियान में सबको हिस्सा लेना है। उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तीकरण ही हमारी जीत का आधार बनेगा। इसलिए जिन बूथों पर पन्ना प्रमुख नहीं हैं वहां पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करें। उन्होंने कहा कि जिला के पदाधिकारी मण्डल स्तर पर और मण्डल के पदाधिकारी शक्ति केन्द्र पर और शक्ति केन्द्र के पदाधिकारी बूथ स्तर तक प्रवास सुनिश्चित करें। प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि एमएलसी चुनाव व निकाय चुनाव की तैयारी करते हुए हमें यह सब काम करने हैं।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि प्रदेश भर में तीन करोड़ से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को इस ऐप के माध्यम से जोड़ा जायेगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.