नारायण राणे ने राहुल गांधी के लिए कह दी ऐसी बात!

राहुल गांधी और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच नजदीकी बढ़ने के मुद्दे पर राणे ने कहा कि राहुल गांधी को हाथ रखने के लिए कोई जगह नहीं है, इसलिए वे राउत के कंधे पर हाथ रखते हैं।

82

भारतीय जनता पार्टी के राज्य सभा सांसद नारायण राणे जब से केंद्रीय मंत्री बने हैं, तब से ही शिवसेना और कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक रुख अपना रखा है। इसी कड़ी में दिल्ली में उन्होंने शिवसेना के साथ ही कांग्रेस पर भी निशाना साधा है।

मीडियाकर्मियों के बातचीत करते हुए नारायण राणे ने कहा कि कांग्रेस दिनोंदिन खत्म होती जा रही है। वह देश के हर राज्य में कमजोर हो रही है।

राहुल गांधी और संजय राउत के लिए कही ये बात
नारायण राणे ने कहा कि राहुल गांधी का नाम सुनकर दिन खराब हो जाता है। उनका नाम मत लो। राणे ने राहुल गांधी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस है कहां, वह खत्म हो रही है। राहुल गांधी और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच नजदीकी बढ़ने के मुद्दे पर राणे ने कहा कि राहुल गांधी को हाथ रखने के लिए कोई जगह नहीं है, इसलिए वे संजय राउत के कंधे पर हाथ रखते हैं। राणे ने कहा कि राहुल गांधी जिसके कंधे पर हाथ रखते हैं, वो खत्म हो जाता है। सामना में संजय राउत के अग्रलेख को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में राणे ने कहा कि राउत को लिखने के लिए और कोई जगह नहीं है, इसलिए सामना में लिखते रहते हैं।

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र की राजनीति में नए ठाकरे का होगा पदार्पण? ये हैं संकेत

प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की कोई चर्चा नहीं
भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील को हटाए जाने की खबरें केवल मीडिया में छापी जा रही हैं, हमारी पार्टी में इस तरह की कोई चर्चा नहीं है। वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हमारी पार्टी में कोई गुटबाजी जैसी बात नहीं है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.