भाजपा शिवसेना विवाद में शाह की एंट्री! चिंतित शिवसेना ने राउत को दिया ये आदेश

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की दखल के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राणे को फोन कर उनकी गिरफ्तारी की विस्तृत जानकारी ली है।

161

महाराष्ट्र में शिवसेना केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को कुछ घंटों के लिए ही सही, गिरफ्तारी के बाद अपनी पीठ थपथपा रही है। उसकी इस तरह की कार्रवाई से महाराष्ट्र में पिछले तीन दिनों से हड़कंप मचा हुआ है। इसकी दखल दिल्ली में ली जा रही है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की दखल के बाद पता चला है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राणे को फोन कर उनकी गिरफ्तारी की विस्तृत जानकारी ली है। इस कारण शिवसेना की बेचैनी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि शिवसेना नेतृत्व ने पार्टी सांसद संजय राउत को भुवनेश्वर दौरा छोड़कर मुंबई लौटने का आदेश दिया है।

दोनों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न
केंद्रीय मंत्री राणे की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में तूफान खड़ा हो गया है। लेकिन दिल्ली और विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन अब शाह ने राणे की गिरफ्तारी की विस्तृत जानकारी ली है। इसलिए शिवसेना में चिंता का माहौल है। जिस तरह से शिवसेना ने राणे की गिरफ्तारी के मुद्दे को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाया था, अब महाराष्ट्र भाजपा ने भी इसे प्रतिष्ठा का मुद्दा बनाने का फैसला किया है। इसके लिए भाजपा ने राणे का समर्थन किया है।

परब की बढ़ेगी परेशानी
इस बीच भाजपा ने प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल परब पर निशाना साधा है। जिस समय राणे की गिरफ्तारी होने वाली थी, उसी समय अनिल परब की पुलिस अधिकारियों से बातचीत की जानकारी सामने आई है। इसमें परब राणे की गिरफ्तारी का आदेश देते हुए नजर आ रहे हैं। अब इस मामले की भाजपा ने सीबीआई जांच की मांग की है। ऐसे में त्योहारों के समय परब की परेशानी बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ेंः राणे ने दागा सवाल, ‘क्या उद्धव ठाकरे जो बोलते हैं, वो सब संवैधानिक है?’

रश्मि ठाकरे के खिलाफ भी मामला दर्ज
इसके साथ ही नारायण राणे की असभ्य भाषा में आलोचना करने को लेकर संपादक के तौर पर रश्मि ठाकरे के खिलाफ नासिक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। संभावना है कि भाजपा इसका अनुसरण करेगी। इन सभी घटनाक्रमों को देखते हुए शिवसेना नेतृत्व ने पार्टी नेता संजय राउत को तुरंत मुंबई आने का आदेश दिया है। राउत भुवनेश्वर का दौरा छोड़कर मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।

 जारी रहेगी राणे की जन आशीर्वाद यात्रा
नारायण राणे ने घोषणा की है कि उनकी जन आशीर्वाद यात्रा 27 अगस्त को फिर से सिंधुदुर्ग से शुरू होगी। इससे एक बार फिर जिले में तनाव का माहौल है। इसे देखते हुए पुलिस ने सिंधुदुर्ग जिले में कर्फ्यू लागू कर दिया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.