केंद्रीय गृहमंत्री मुंबई पहुंचे, ऐसा है दिन भर का कार्यक्रम

98

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह सह्याद्रि गेस्ट हाउस की ओर रवाना हो गए।

तय कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह सोमवार को मुंबई में मशहूर गणपति मंडल लालबाग के राजा के दर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के निवास पर जाकर भगवान गणेश के दर्शन करने जाएंगे।

ये भी पढ़ें – झारखंड की बेटियों पर लगी बांग्लादेशी जिहादी संगठनों की नजर?

इसके बाद अमित शाह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे तथा पवई इलाके में स्थित नायक चैरिटेबल ट्रस्ट स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सोमवार शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.