लालबाग के राजा का दर्शन करने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 सितंबर को देर रात मुंबई पहुंचे थे जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

103

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 5 सितंबर को मुंबई में लालबाग के राजा गणेशोत्सव मंडल में जाकर सपरिवार भगवान गणेश के दर्शन किए। उनके साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनपुले भी थे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 सितंबर को देर रात मुंबई पहुंचे थे जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वे सह्याद्रि अतिथि गृह में रात्रि प्रवास किया। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने 5 सितंबर को सुबह सह्याद्रि अतिथि गृह जाकर अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद अमित शाह ने सपरिवार लालबाग के राजा के दर्शन किये।

ये भी पढ़ें – बाल्टिक सागर में प्राइवेट जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत

इसके बाद अमित शाह बांद्रा में भाजपा नेता आशीष शाह के आवास पर गए और उनके घर विराजमान भगवान गणेश के भी दर्शन किये। अमित शाह ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर जाकर भगवान गणेश के दर्शन किये हैं। आज अमित शाह पवई में नायक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संचालित स्कूल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद भाजपा के चुनिंदा नेताओं के एयरपोर्ट पर ही उनकी बैठक होगी। अमित शाह इस बैठक के बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.