मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी को क्यों लिखा पत्र? जानने के लिए पढ़ें यह खबर

विदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार भी सतर्क हो गई है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है।

138

चीन सहित कई देशों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। विदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार भी सतर्क हो गई है। इसको लेकर अभी से जरूरी कदम उठाए जाने लगे हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें- मस्क छोड़ेंगे ट्विटर के सीईओ का पद, यह है वजह

पत्र में कही गई यह बात
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा राहुल गांधी को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोरोना नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल सभी लोग मास्क लगाए और सेनीटाइजर का प्रयोग करें। पत्र में यह भी कहा गया है कि इस यात्रा में वो लोग ही शामिल हों जो वैक्सीनेटेड हो चुके हैं। इसके साथ ही यात्रा में जुड़ने से पहले एवं बाद में लोगों को आइसोलेट किया जाए। इसके आगे पत्र में लिखा है कि यदि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं हो रहा हो, तो पब्लिक हेल्थ इमर्जेंसी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए और देश को महामारी से बचाने के लिए इस यात्रा को स्थगित कर दिया जाए। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा में है। इसके बाद यह पंजाब जाएगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.