लखीमपुर हिंसा मामले में दो और गिरफ्तार! जानिये, कौन हैं वो

लखीमपुर हिंसा में भाजपा की ओर से सभासद सुमित जायसवाल ने किसानों पर मामला दर्ज कराया था। उसके आधार पर 26 अक्टूबर को पहली कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

92

 लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में पुलिस ने दो और आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी भारतीय जनता पार्टी की ओर से दर्ज मामले में हुई है। भाजपा द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर पर पहली बार कोई कार्रवाई हुई है। इससे पहले दर्ज एफआईआर के आधार पर 12 किसानों को नोटिस जारी किया गया था। इस बीच कई किसानों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

भाजपा की ओर से सभासद सुमित जायसवाल ने किसानों पर मामला दर्ज कराया था। उसके आधार पर 26 अक्टूबर को पहली कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मोकारमपुर थाना गोला निवासी गुरविंदर सिंह और गोगांव थाना निवासी विचित्र सिंह शामिल हैं।

एडीजी ने दी जानकारी
प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने इस मामले में अब तक की हुई कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि कुल 13 लोग इस मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के बाद सभासद सुमित जायसवाल सहित चार लोगों को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ेंः लखीमपुर मामला: भीड़ हजारों की और गवाह केवल 23? सर्वोच्च न्यायालय ने व्यक्त किया आश्चर्य

यह है मामला
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई हिंसा में चार किसान समेड 8 लोगों की मौत हो गई थी। चार किसानों की मौत जहां भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ी की चपेट में आने के कारण हुई थी, वहीं दो भाजपा कार्यकर्ता, एक ड्राइवर और एक पत्रकार को किसानों ने पीट-पीटकर मार डाला था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.