पीएम राष्ट्रीय आपदा राहत कोष का 26 मरीजों ने उठाया लाभ! जानिये, पूरी प्रक्रिया

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से देशभर के लोगों को असाध्य रोगों के उपचार के लिए राशि प्रदान की जाती है।

100

रांची के सांसद संजय सेठ की अनुशंसा पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से वर्ष 2022 में 26 लोगों को 55 लाख 41 हजार की राशि विभिन्न गंभीर और असाध्य रोगों से उपचार के लिए प्रदान की गई है। यह राशि सांसद की अनुशंसा पर रांची लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों को दी गई है।

इन नागरिकों को यह राशि प्रदान की गई है, उनमें 14 कैंसर के मरीज, 7 दिल और किडनी से जुड़े मरीज हैं। अन्य रोगों के पांच मरीजों को यह राशि प्रदान की गई है। रांची लोकसभा क्षेत्र के रांची जिला और सरायकेला खरसावां जिला में गंभीर रोगों जैसे कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, किडनी प्रत्यारोपण, ब्लड कैंसर, दिल से जुड़े रोग, ब्रेन ट्यूमर, प्लास्टिक एनीमिया सहित कई अन्य असाध्य रोगों के उपचार के लिए राशि प्रदान की गई है।

ऐसे 13 गंभीर मरीजों को तीन तीन लाख रुपये की राशि दी गई है, जो असाध्य रोगों से जूझ रहे थे। इससे इन मरीजों का उपचार बहुत सुगम हुआ है। सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष के तहत असाध्य रोग से जूझ रहा कोई भी नागरिक उपचार के लिए राशि ले सकता है लेकिन इलाज करने वाला अस्पताल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से राशि लेने के लिए अधिकृत होना चाहिए।

यह है प्रक्रिया
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से देशभर के लोगों को असाध्य रोगों के उपचार के लिए राशि प्रदान की जाती है। इसके लिए संबंधित रोगियों या उनके अभिभावक का आय प्रमाण पत्र, जिस अस्पताल में इलाज हो रहा हो, वहां का स्टीमेट, आधार कार्ड, रोगियों की पासपोर्ट साइज की फोटो अनिवार्य होती है। आवेदन के न्यूनतम 40 से 50 दिनों की समय सीमा में उपचार के लिए राशि निर्गत की जाती है, जो सीधे अस्पतालों के खाते में भेजी जाती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.