टीएमसी भाजपा कार्यकर्ताओं को बना रही है निशाना! संबित पात्रा के गंभीर आरोप

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि पश्चिम बंगाल में मतगणना जारी है। इस बीच टीएमसी के गुंडों के भाजपा कार्यर्ताओं पर हमले बढ़ गए हैं।

87

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में कराए गए चुनाव की मतगणना जारी है। अभी तक के आए परिणाम से प्रदेश में तीसरी बार ममता बनर्जी की वापसी सुनिश्चित हो गई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि पश्चिम बंगाल में मतगणना जारी है। इस बीच टीएमसी के गुंडों के भाजपा कार्यर्ताओं पर हमले बढ़ गए हैं। पात्रा का आरोप है कि आरामबाग में भाजपा कार्यालय को टीएमसी के गुंडों ने आग लगा दी। बेलघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला किया। इसी तरह की घटनाएं शिवपुर, दुर्गापुर, उत्तर बर्धमान में भी हुईं हैं।

पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा कोई नई बात नहीं
बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा कोई नई बात नहीं है। यहां चुनाव की घोषणा के बाद से करीब 200 राजनैतिक हत्याएं हुई हैं। चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया था कि टीएमसी के हमले में भाजपा के 150 से ज्यादा नेता-कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। अब जब एक बार फिर टीएमसी की वापसी हुई है तो भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामः एग्जिट पोल्स की खुल गई पोल!

ममता बनर्जी ने जीत के लिए लोगों का आभार माना
इस बीच इस शानदार जीत के लिए टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने प्रदेश के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हम इस शानदार जीत के लिए पश्चिम बंगाल की जनता के प्रति आभारी हैं। मुझे तुरंत कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए काम शुरू करना होगा। वर्तमान स्थिति में शपथ ग्रहण बहुत ही साधारण ढंग से किया जाएगा।

यशवंत सिन्हा ने कही ये बात
टीएमसी के उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने कहा है कि चुनाव परिणाम संकेत है कि लोग ममता बनर्जी के काम और राज्य में उनके विकास से संतुष्ट हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.