गुजरात चुनाव 2022ः विधानसभा अध्यक्ष सहित सरकार के इन पांच मंत्रियों का भी कटा टिकट

इस साल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अंदरुनी सर्वे के साथ ही प्रदेश निरीक्षकों की रिपोर्ट को भी टिकट देने का आधार बनाया गया। प्र

101

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की सूची में विधानसभा अध्यक्ष और पांच मंत्रियों सहित कई दिग्गजों का टिकट काट दिया गया। पार्टी ने अपने जिताऊ फार्मूले में सेट नहीं होने और कुछ काे उनकी परफारर्मेंस और विवादों की वजह से पार्टी ने उन्हें टिकट देना मुनासिब नहीं समझा।

इस साल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अंदरुनी सर्वे के साथ ही प्रदेश निरीक्षकों की रिपोर्ट को भी टिकट देने का आधार बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील ने बताया कि संगठन के स्तर पर मशक्कत कर सूची तैयार की गई। इसमें सभी तरह की बातों का ध्यान रखा गया। इस बार चुनाव में भूपेन्द्र पटेल मंत्रिमंडल के पांच मंत्रियों के टिकट काटे गए हैं। इनमें कैबिनेट से राजेन्द्र त्रिवेदी और प्रदीप परमार शामिल हैं, जबकि राज्य मंत्रियों में ब्रिजेश मेरजा, अरविंद रैयाणी और आरसी मकवाणा के नाम शामिल हैं। भुज की विधायक और गुजरात विधानसभा अध्यक्ष नीमाबेन आचार्य का भी टिकट काटा गया है। इसके अलावा अंजार के विधायक वासणभाई आहिर का टिकट पार्टी ने काट दिया। वे रुपाणी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, पूर्व मंत्री भूपेन्द्रसिंह चुडास्मा, वडोदरा के वाघोडिया के दबंग विधायक मधु श्रीवास्तव, बोटाद से सौरभ पटेल (पूर्व मंत्री) वल्लभ काकडिया, लाखा सागठिया, हकुभा जाडेजा, गोविंद पटेल, अरविंद पटेल, सुरेश पटेल, किशोर चौहाण, अरविंद रैयाणी, जगदीश पटेल और राकेश शाह जैसे बड़े नाम को भी पार्टी ने टिकट से वंचित कर दिया है।

यह भी पढ़ें – तेलंगाना का ‘टाइगर’ आउट, विधायक टी. राजा ने निकलते ही लगाई ये दहाड़

जिन विधायकों के टिकट काटे गए, उनमें डीसा के शशिकांत पंडया, इडर के हितु कनोडिया, वेजलपुर के किशोर चौहाण, एलिसब्रिज के राकेश शाह, नारणपुरा के कौशिक पटेल (पूर्व मंत्री), नरोडा के बलराम थवाणी, राजकोट पूर्व से अरविंद रैयाणी (पूर्व मंत्री), जामनगर उत्तर से धमेन्द्रसिंह जाडेजा (पूर्व मंत्री), जामनगर दक्षिण से आर सी फलदू (पूर्व मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष), गढडा से आत्माराम परमार, भरुच से दुष्यंत पटेल, उधना से विवेक पटेल पूर्व चेयमैन (गुजरात हाउसिंग बोर्ड) आदि के नाम शामिल हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.