भारत पहुंचे गुरु ग्रंथ साहिब के वो तीन सुरूप… देखें मोदी के मंत्री ने कैसे किया स्वागत

अफगानिस्तान में फंसे हिंदू सिखों का वापस लाने के लिए भारत सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। अब तक सैकड़ो हिंदू सिख लौट चुके हैं।

131

अफगानिस्तान में तालिबानी आतंक के बाद सिख और उनके पवित्र धर्म ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब को वापस लाने की ओर भारत सरकार ने तत्परता दर्शायी। इसी क्रम में काबुल से रवाना हुई गुरु ग्रंथ साहिब की वो तीन प्रतियां भारत पहुंची। यहां विमान से निकलते ही उसका पूरी पवित्रता से भव्य स्वागत हआ।

एयर इंडिया के विमान से गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां भारत पहुंची थीं। यह सुरूप को काबुल से दुशानबे के रास्ते नई दिल्ली लाया गया है। हवाई जहाज से बाहर लाते ही कॉरिडोर में खड़े केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसे अपने सिर पर रखा और सत् नाम श्री वाहे गुरू का उच्चारण करते हुए बाहर आए। इस दौरान मंत्री ने अपने पैरों में चप्पल भी नहीं पहनी थीं।

140 सिखों को तालिबानियों ने लौटाया
अफगानिस्तान से मिली जानकारी के अनुसार तालिबानियों की तानाशाही जारी है। उन्होंने 140 सिखों को हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लौटा दिया है। ये अफगान सिख तीर्थ यात्री इस साल भारत में होनेवाले गुरु तेगबहादुर की 400वीं जयंती समारोह में सम्मिलित होने आ रहे थे। परंतु, तालिबानियों ने लौटा दिया।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.