टी.राजा ने की घोषणा, भारत किस वर्ष में बनेगा अखंड हिंदू राष्ट्र?

टी.राजा सिंह महाराष्ट्र और कर्नाटक दौरे पर थे। इस बीच उन्होंने जनसभाएं भी कीं। जिसमें उन्होंने हिंदू राष्ट्र को लेकर बातें की हैं।

Raja Singh

भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे टी.राजा सिंह ने महाराष्ट्र के रहाता तहसील के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंनें उस कार्यक्रम में उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, अहमदनगर और हैदराबाद का नाम शीघ्र ही बदलेगा। इसके अलावा भारत के वर्ष 2026 तक अखंड हिंदू राष्ट्र बनने की घोषणा की।

टी.राजा सिंह अपने हिंदुत्व को लेकर बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि, यदि विश्व में 50 से अधिक इस्लामी देश और 150 से अधिक ईसाई राष्ट्र हो सकते हैं तो भारत 100 करोड़ हिंदुओं के आधार पर हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं हो सकता? इसलिए परिस्थितियां कैसी भी हों, वर्ष 2025-2026 तक भारत अखंड हिंदू राष्ट्र हो जाएगा। यह मैं हीं नहीं कह रहा हूं बल्कि, सभी साधू संतों की आवाज है।

अपने भाषण में टी.राजा ने कहा कि, महाराष्ट्र में औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नामांतरण एक शुरुआत है। अभी अहमदनगर का भी नाम बदलेगा। अहमदनगर का नाम अहिल्याबाई नगर किया जाएगा। जबकि, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का नाम भाग्यनगर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – जब तब मोदी हैं, वह कभी पीएम नहीं बन सकते हैं, राहुल पर बरसे हिमंत बिस्वा

जो जन्मे औरंगाबाद में उनकी मौत…
टी.राजा ने एआईएमआईएम के उन नेताओं को भी लताड़ लगाई है। जो कहते हैं कि, वे जन्मे हैं औरंगाबाद में और मरेंगे औरंगाबाद में। टी.राजा ने कहा कि, ऐसे लोगों का जन्म भले ही औरंगाबाद में हुआ है, लेकिन उनकी मृत्यु संभाजीनगर में होगी। उनकी मृत्यु हिंदू राष्ट्र में होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here