कर्नाटकः मुख्यमंत्री बनने के लिए घमासान के बीच सुन्नी उलेमा बोर्ड की मांग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन

13 मई 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। कांग्रेस 224 विधानसभा सीटों में से 135 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सत्ता में लौटी है। इस बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी में खींचतान शुरू हो गई है।

133

कर्नाटक में कांग्रेस के 135 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत प्राप्त करने के बाद अब मुख्यमंत्री के पद के लिए घमासान मचा हुआ है। इस बीच सुन्नी उलेमा बोर्ड के नेताओं की एंट्री ने पार्टी हाईकमान की टेंशन और बढ़ा दी है। ऐसा लगता है कि जीत के बावजूद यहां कांग्रेस के लिए आगे की राह आसान नहीं रहेगी।

14 मई को सुन्नी उलेमा बोर्ड के मुस्लिम नेताओं ने मांग की है कि मुस्लिम समुदाय के विजयी उम्मीदवारों में से एक को कर्नाटक में उपमुख्यमंत्री का पद मिलना चाहिए। उन्होंने पांच मुस्लिम विधायकों के लिए गृह, राजस्व, स्वास्थ्य और अन्य महत्वपूर्ण विभागों की भी मांग की है।

वक्फ बोर्ड के प्रमुख शफी सादी का दावा
कर्नाटक राज्य वक्फ बोर्ड के प्रमुख शफी सादी ने दावा किया है कि 72 निर्वाचन क्षेत्र केवल मुसलमानों के कारण कांग्रेस के हाथों में आए। चुनाव में कांग्रेस ने 15 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, जिनमें से नौ ने जीत हासिल की है।

वक्फ बोर्ड के प्रमुख शफी सादी ने क्या कहाः
कर्नाटक राज्य वक्फ बोर्ड के प्रमुख शफी सादी ने कहा, “हमने चुनाव से पहले ही कहा था कि उपमुख्यमंत्री मुस्लिम होना चाहिए और हमें 30 सीटें दी जानी चाहिए। हमें 15 मिलीं और नौ मुस्लिम उम्मीदवार जीते। लगभग 72 निर्वाचन क्षेत्रों में, कांग्रेस मुसलमानों के कारण जीती। एक समुदाय के तौर पर हमने कांग्रेस को बहुत कुछ दिया है। अब समय आ गया है कि हमें बदले में कुछ मिले। हम एक मुस्लिम उपमुख्यमंत्री और पांच मंत्री पद चाहते हैं, जिनके पास गृह, राजस्व और शिक्षा जैसे अच्छे विभाग हों। हमने ये निर्णय सुन्नी उलेमा बोर्ड कार्यालय में एक आपात बैठक कर लिये हैं।”

अकोला के बाद अहमदनगर में नारेबाजी और पथराव, जानिये ताजा अपडेट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत
13 मई 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। कांग्रेस 224 विधानसभा सीटों में से 135 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सत्ता में लौटी है। बीजेपी ने 66 सीटें जीतीं और जेडी (एस) ने 19 सीटों पर कब्जा किया। तीन सीटों पर अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.