राहुल गांधी चला रहे हैं देश विरोधी एजेंडा, केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाते हुए की ये मांग

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि उन्हें संसद में बोलने की इजाजत नहीं दी जाती है, लेकिन लोकसभा में उनकी अटेंडेंस अन्य सांसदों की उपस्थिति से भी कम है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे विदेश जाते हैं और वहां देश का अपमान करते हैं। उन्हें संसद में आना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 14 मार्च को कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि उन्हें संसद में बोलने की इजाजत नहीं दी जाती है, लेकिन लोकसभा में उनकी अटेंडेंस अन्य सांसदों की उपस्थिति से भी कम है।

राहुल रात-दिन कर रहे हैं देश को बदनाम
अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी का कैम्ब्रिज क्राई और लंदन लाइज गवाह है कि वे विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। राहुल गांधी को देश की संसद, किसानों, जवानों, मजदूरों और महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। वे रात दिन देश का नाम बदनाम करते नहीं थक रहे।

देश विरोधी एजेंडा चलाने का आरोप
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की कला और कला के माध्यम से भ्रष्टाचार करना खूब जानती है। वे देश के खिलाफ एजेंडा चला रहे हैं। इन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here