सपा मुखिया का ‘वो’ पुराना वीडियो वायरल, नेटिजंस उठा रहे हैं अखिलेश की देशभक्ति पर सवाल

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने वंदे मातरम का नारा लगाने से मना कर दिया था। उन्होंने इसके बदले में कहा कि धरती मां से बड़ा कोई नहीं है।

103

समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव का 2019 का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में वे वंदे मातरम नारा लगाने से इनकार कर रहे हैं। वे इस वीडियो में कह रहे हैं, “मैं कह रहा हूं, धरती मां मेरी है, धरती मां से बड़ा भी है कोई क्या? धरती मां से कोई बड़ा है तो बताओ।

अखिलेश यादव के इस बयान की कड़ी आलोचना की जा रही है। सोशल मीडिया पर वह वीडियो जारी कर सवाल उठाया जा रहा है कि अखिलेश को जब वंदे मातरम से इतनी नफरत है तो तिरंगा से प्यार कैसे होगा?

जब अखिलेश ने वंदे मातरम बोलने से कर दिया इनकार
दरअस्ल 18 जून 2019 को संसद सत्र के दूसरे दिन शपथ ग्रहण चल रहा था। सत्ता पक्ष के सांसद लगातार वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे, जबकि समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने वंदे मातरम बोलने से इनकार कर दिया था। इस कारण संसद में कुछ देर के लिए हंगामा होने लगा। उसके बाद अखिलेश यादव ने भी वंदे मातरम का नारा लगाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि धरती मां से बड़ा कोई नहीं होता।

 

अब जब देश जब स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है और लोग देशभक्ति के रंग में रंगे हुए हैं तो अखिलेश यादव का वह पुराना वीडियो फिर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को वायरल कर लोग सपा मुखिया की देशभक्ति पर सवाल उठा रहे हैं।

https://twitter.com/AbhilashaPnda/status/1558364276774936577?s=20&t=ANP4t_Ms1qaUNDzjZLYtuA

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.