अन्ना हजारे अस्पताल में… स्वास्थ्य में सुधार, मुख्यमंत्री ने जाना हालचाल

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती हैं।

73

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के स्वास्थ्य में सुधार है। वे रूबी अस्पताल में हैं। थकान महसूस होने के बाद उन्हें सामान्य जांच के लिए पुणे स्थित अस्पताल में ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की।

अस्पताल की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्ना हजारे की इलेक्ट्रो काडियोग्राम रिपोर्ट में कुछ बदलाव दिखे थे, जिसके बाद डॉ.पी.के ग्रांट ने अन्ना के हृदय की एंजियोग्राफी की, इसमें उनकी कोरोनरी आर्टरी में माइल्ड ब्लॉकेज मिले थे। जिसके बाद डॉक्टरों ने उस पर प्रोसीजर किया। अन्ना की स्थिति स्थिर है, अगले 2-3 दिनों में उन्हें अस्पताल से छोड़ दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें – पीएम ने किया देश के सबसे बड़े हवाई अड्डे ‘जेवर’ का शिलान्यास! जानिये, इसकी खास बातें

मुख्यमंत्री ने जाना हालचाल
अन्ना हजारे के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फोन करके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर से अन्ना हजारे की शीघ्र स्वस्थ्य होने कामना की है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.