सोशल मीडिया पर ऐसे याद किये गए कल्याण सिंह

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर सोशल मीडिया में भी शोक संदेश व्यक्त किये जा रहे हैं।

150

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर सोशल मीडिया का मंच भी संवेदनाओं से भरा पड़ा है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर जनसामान्य तक सभी अपने नेता को श्रद्धांजली अर्पित कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि सत्ता पकर सभी अमर हो जाते हैं परंतु जो सत्ता को ठुकराकर अमर हो वही कल्याण सिंह कहलाता हैय़

एक नजर उन सोशल मीडिया ट्वीट पर…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में कल्याण सिंह को श्रद्धांजली देने गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल्याण सिंह को जो नाम उनके माता-पिता ने दिया था, उस नाम को उन्होंने जन कल्याण के कार्यों से चरितार्थ किया।

ये भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश में ‘कल्याणकारी’ भाजपा का प्रखर हिंदुत्व!

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कल्याण सिंह को स्वच्छ राजनीति को प्रश्रय देनेवाला नेता बताया और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भी कल्याण सिंह क निधन पर सोक व्यक्त किया है। उन्होंने, दिवंगत नेता के घर जाकर उनके अंतिम दर्शन भी किये।

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी अपनी संवदनाएं कल्याण सिंह के निधन पर व्यक्त की हैं।

बंटी राठोड़ नामक एक ट्वीटर यूजर ने कल्याण सिंह को श्री राम जन्मभूमि आंदोलन का सेनापति बताया है।

ये भी पढ़ें – कश्मीर में तालिबानी चाल होगी फेल! ब्रिगेडियर(रि) हेमंत महाजन ने बताए कारण

इसी प्रकार मोहम्मद फैजान नामक एक युवक ने अपने ट्वीट के जरिये कल्याण सिंह को जन कल्याणकारी नेता बताया। वे लिखते हैं कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए कार्य किया। वे स्वच्छ राजनीति और ईमानदारी के पूरक थे।

https://twitter.com/MoFaiza85658814/status/1429368959330000909

अविनाश नामक एक ट्विटर यूजर ने बड़ी ही मार्मिक बात लिखा है। उन्होंने लिखा है कि सत्ता पाकर तो सभी अमर हो जाते है परंतु, जो सत्ता ठुकराकर अमर हो जाए वो कल्याण सिंह कहलाता है।

एक ट्विटर यूजर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के संवेदना संदेश को टैग करके लिखा है कि नेताओं का अपना समय आता है परंतु, कल्याण सिंहका दौर था।

https://twitter.com/ChaHoney007/status/1429133653926309890

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.