टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ राहुल गांधी, स्मृति ईरानी ने लंदन वाले बयान पर बोला हमला

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने ऐसे देश में जाकर भारत का अपमान किया जिसका भारत को गुलाम बनाने का इतिहास रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के लंदन वाले बयान को लेकर भाजपा हमलावर है। अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मोदी विरोध में देश विरोधी बन गए हैं। वह विदेश में जाकर भारत को बदनाम कर रहे हैं। उनको अपने लंदन वाले बयान पर देश से माफी मांगनी चाहिए।

… तब क्यों किया था समर्थन?
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ऐसे देश में जाकर भारत का अपमान किया जिसका भारत को गुलाम बनाने का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पीएम मोदी से नफरत करते-करते देश से भी द्वेष करने लगे हैं। राहुल गांधी कहते हैं कि उन्हें किसी यूनिवर्सिटी में बोलने नहीं दिया जाता है।

ये भी पढ़ें- रूस यूक्रेन युद्ध में अमेरिका हुआ घायल, जताया विरोध

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि ऐसा होता तो 2016 में दिल्ली में जब एक यूनिवर्सिटी में भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाए गए थे, तब राहुल गांधी ने उसका समर्थन क्यों किया था? इससे पहले 14 मार्च को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को विदेशी मित्रों से मदद मांगने की बजाय देश के मतदाताओं का सामना करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here