दिल्ली की कुंडली सीमा पर इसलिए लटका दिया… आरोपी भी आया सामने

सिंघू सीमा पर शख्स की काटकर हत्या कर दी गई थी। इसका राज अब खुल गया है।

89

किसान यूनियन आंदोलन में एक शख्स को मारकर लटकाने की घटना के जिम्मेवार सामने आए हैं। इसके लिए सिखों के एक दल ने जिम्मेदारी ली है। इसका इस दल ने वीडियो जारी किया है। इस बीच एक निहंग ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया है

निहंग समूह निर्वेर खालसा-उड़ना दल नामक एक सिखों की संस्था ने इसकी जिम्मेदारी ली है। उन्होंने वीडियो में स्वीकार किया है कि, 35 वर्ष की आयु के एक शख्स की उन्होंने हत्या कर दी। इस संदर्भ में एक निहंग सरबजीत ने जिम्मेदारी लेते हुए पुलिस के समक्ष समर्पण किया है।

ये भी पढ़ें – लखीमपुर पर बहा रहे थे सीएम आंसू, छत्तीसगढ़ में ही रौंद दिये गए दुर्गा भक्त

https://twitter.com/JatayuOSINT/status/1448871328992301057

क्या है वीडियो में
निर्वेर खालसा-उड़ना दल के पंथ अकाली बलविंदर सिंह ने अपने वीडियो में कहा है कि देर रात 3 बजे इस शख्स की हत्या की गई है। मारे गए शख्स ने गुरु ग्रंथ साहब का अपमान किया था। उन्होंने चेतावनी दी है कि, यदि ऐसा कोई करेगा तो उसके साथ भी ऐसा ही व्यवहार होगा। हम किसी पुलिस, प्रशासन से संपर्क नहीं करेंगे।

कुछ दिन पहले ही आया था मारा गया शख्स
बलविंदर सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति को मारा गया है, वह कुछ पहले ही आया था। वह शिविर में सेवा कर रहा था, इससे लोगों का विश्वास उस पर हो गया। एक दिन प्रकाश प्रार्थना (सबेरे 3 बजे) के समय वह पवित्र ग्रंथ के पास गया और उसका अपमान कर दिया। इसके बाद वह भाग निकला, लोगों ने उसका पीछा किया और उस पर हमला किया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.